Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition हो गया लांच, जाने क्या है नई कीमत और स्पेसिफिकेशन !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi ने Redmi Note 13 Pro का नया वेरिएंट, Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition, लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पहले से मौजूद Arctic White, Midnight Black, और Coral Purple रंगों के अलावा एक नया, आकर्षक लाल रंग में लांच हुआ है।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: कब हुआ लांच

Redmi Note 13 Pro रेड एडिशन स्मार्टफोन आज, 25 जून 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे आप ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India और Xiaomi रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: क्या है कीमत

Redmi Note 13 Pro रेड एडिशन भारत में दो स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, जबकि टॉप एडिशन की कीमत 26,999 रुपये है।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: कलर आप्शन

Redmi Note 13 Pro, जो पहले मिडनाइट ब्लैक, कोरल पर्पल और आर्कटिक व्हाइट रंगों में उपलब्ध था, अब एक नए स्कार्लेट रेड एडिशन में भी उपलब्ध है।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Editions: डिस्प्ले

यह फोन 6.67 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: प्रोसेसर

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC है और यह Android 13 OS आधारित हाइपरओएस कस्टम स्किन पर चलता है।

Read More-लांच हुआ Redmi Note 13R कम कीमत दमदार स्मार्टफोन, देखे क्या है इसके बेस्ट फ़ीचर्स

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: बैटरी & चार्जर

Redmi Note 13 Pro में 5,100mAh की बड़ी बैटरी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: कैमरा

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Read More-Redmi Note 13 Pro Plus World Champions edition हुआ लांच, मिलेगा 200MP का कैमरा वो भी बहुत कम कीमत पर

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition: अन्य स्पेसिफिकेशन

अन्य प्रमुख विशेषताओं में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग, एजी मैट ग्लास बैक कवर, ब्लूटूथ 5.2 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।

Author

  • Rajat Kumar

    मेरा नाम रजत कुमार है और मै उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ | मैंने अपने ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत 2021 में की थी और मुझे बाइक, कार, मोबाइल आदि के साथ साथ TV सीरियल के शो में बेहद दिलचस्पी है इसलिए मै हर दिन इन सब टॉपिक से रिलेटेड सारे अपडेट UpdatingBharat.com के माध्यम से सबसे पहले आप तक पहुचाने की कोशिश करता हूँ| धन्यवाद्

    View all posts
Shere This Article

Leave a Comment