अब आ गया यमाहा का नया 2024 Yamaha X-Max 250 Scooter, जो कर देगा TVS और Honda जैसे स्कूटरों की छुट्टी वो भी कम कीमत के साथ !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Yamaha ने 2024 Yamaha X-Max 250 स्कूटर को दो नए आकर्षक रंग विकल्पों – आइकॉन ब्लैक और रूबी रेड – के साथ अपडेट किया है। ये नई पेंट स्कीम मैक्सी-स्कूटर के पहले से ही स्टाइलिश लुक को और भी बेहतर बनाती हैं, जिससे यह सड़क पर और भी अधिक एट्रेक्टिव बन जाता है। आइए इसके बारे में जानते है |

2024 Yamaha X-Max 250 Icon Black Variant

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, आइकॉन ब्लैक वैरिएंट का पूरा बॉडी गहरे ब्लैक कलर में ढका हुआ है। इसके साइड पर X-Max बैजिंग गहरे ब्लू कलर में दी गई है, जो इसके ब्लैक-आउट लुक के साथ एक दिलचस्प कंट्रास्ट पेश करती है। अलॉय व्हील्स में भी ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर के ऑल-ब्लैक लुक को और भी आकर्षक बना देता है।

हालांकि, X-Max 250 का पूरी तरह से ब्लैक कलर कुछ लिमिटेड ग्राहकों को ही पसंद आएगा, लेकिन ब्लू कलर के एक्सेंट इसे और भी दमदार लुक देते हैं, जिससे यह बड़े वर्ग के यूजर को भी भा सकता है। एक और प्रमुख विशेषता इसकी डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे सीट है, जिसमें हल्के येलो कलर की कंट्रास्ट स्टिचिंग है, जो इसे एक क्लासी फील देती है।

2024 Yamaha X-Max 250 Rubby Red Variant

रेड और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन दोपहिया वाहनों के लिए एक लोकप्रिय कलर स्कीम है। 2024 Yamaha X-Max 250 इस पेंट स्कीम में बेहद शानदार दिखाई देता है। लाल रंग की शेड को साइड फेयरिंग और रियर अंडर सीट सेक्शन पर बहुत ही कलात्मक तरीके से लगाया गया है। ग्रैब रेल्स पर भी लाल रंग की शेड दी गई है। इस ब्लैक-रेड कॉम्बो के साथ स्कूटर की शार्प प्रोफाइल और भी उभर कर आती है।

ब्लैक शेड पॉवर और ड़ोमिनेंस का प्रतीक है, जबकि लाल रंग पैशन, एनर्जी, और एक्साइटमेंट को दर्शाता है। एक और एट्रेक्टिव एलिमेंट है डुअल-टोन सीट, जिस पर लाल रंग की खूबसूरत सिलाई की गई है। साइड पर 3D X-Max बैजिंग क्रोम फिनिश में की गई है, और साइड में छोटे X-Max डिकल पर काले रंग की पट्टी के सामने लाल रंग में अक्षर लिखे गए हैं।

रूबी रेड में आइकॉन ब्लैक वेरिएंट की तुलना में अधिक मैचिंग वाइब्स हैं। 2024 Yamaha X-Max 250 के लिए यह रंग सबसे अधिक पसंद किया जाने की संभावना है। आइकॉन ब्लैक शेड की तुलना में रूबी रेड स्कूटर के लिए अधिक व्यावहारिक विकल्प है।

2024 Yamaha X-Max 250 Engine

2024 Yamaha X-Max 250 नए रंगों के साथ आता है, लेकिन तकनीकी रूप से यह 2023 मॉडल जैसा ही है। मैक्सी-स्कूटर 249.8cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा ऑपरेट होता है जो 22.8 PS पावर और 24.3 Nm टॉर्क पैदा करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, और पावर बेल्ट ड्राइव सिस्टम के माध्यम से रियर व्हील तक पहुंचाया जाता है।

2024 Yamaha X-Max 250 Features

2024 Yamaha X-Max 250 एक प्रीमियम स्कूटर है जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। बेहतरीन ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। 780 mm की कम hight वाली सीट इसे हर हाईट के राइडरो के लिए कोम्फिर्टेबल बनाती है।

यह स्कूटर अपनी स्पोर्टी प्रोफाइल और प्रीमियम फीचर्स के लिए भी पसंद किया जाता है। इसमें 4.2-इंच की TFT-LCD स्क्रीन और कनेक्टिविटी फीचर्स की एक डिटेल्ड सीरीज दिया गया है। यूजर यामाहा Y-Connect ऐप के माध्यम से कनेक्टिविटी फेसिलिटी तक पहुंच सकते हैं, जिसमें कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, राइड ट्रैकिंग, और लोकेशन शेयरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। नेविगेशन के लिए, राइडरो को Garmin StreetCross ऐप का उपयोग करने की भी फैसिलिटी दी गई है।

2024 Yamaha X-Max 250 Price in india

बात करें इसकी कीमत की तो आपको बता दें की नई 2024 Yamaha X-Max 250 ने भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री 4.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़े-

150 किमी रेंज के साथ लांच हुई नई TVS iQube electric scooter. एकदम कम कीमत में, बचाएगी पेट्रोल के भी पैसे

TVS Apache RTR 160 और 160 4V के ‘ब्लेज़ ऑफ़ ब्लैक’ एडिशन हुआ लांच, देखें इसमें क्या है खास?

85 किमी की रेंज वाली Hero Electric Atria स्कूटी बचाएगी आपके पैसे, जाने ऐसा क्या है इसमें खास!

45 लाख रुपए में लांच हुई BMW M 1000 XR, इसके दमदार फ़ीचर्स कर देंगे आपको दीवाना

Author

  • Rajat Kumar

    मेरा नाम रजत कुमार है और मै उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ | मैंने अपने ब्लॉगिंग करियर की शुरुआत 2021 में की थी और मुझे बाइक, कार, मोबाइल आदि के साथ साथ TV सीरियल के शो में बेहद दिलचस्पी है इसलिए मै हर दिन इन सब टॉपिक से रिलेटेड सारे अपडेट UpdatingBharat.com के माध्यम से सबसे पहले आप तक पहुचाने की कोशिश करता हूँ| धन्यवाद्

    View all posts
Shere This Article

Leave a Comment